गिरडीह, जनवरी 31 -- गिरिडीह। शहर के बीचोंबीच स्थित अम्बेडकर चौक से बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा को बगल में हस्तांतरित किया जा रहा है। दरअसल गिरिडीह पचम्बा मुख्य सड़क निर्माण में ये प्रतिमा बाधा बन रही है और इस वजह से इसे बगल में ही रजिस्ट्री ऑफिस के बगल में हस्तांतरित किया जा रहा है। इसके लिए चबूतरे का निर्माण भी कर लिया गया है जिस तरह की रफ्तार से काम हो रहा है उससे उम्मीद की जा रही है कि फरवरी माह के अंत तक इसे पूरा कर लिया जाएगा। वैसे 14 अप्रैल को बाबा साहेब का जन्मदिवस होता है उसके पहले तो इसे पूरा कर ही लिया जाना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.