जहानाबाद, दिसम्बर 6 -- घोसी, निज़ संवाददाता। घोसी प्रखंड के अंबेडकर चौक पर शनिवार को बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस का आयोजन किया गया। मौके पर उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। लोगों ने बाबा साहेब के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर चर्चा करते हुए कहा कि वर्तमान समय में उनके विचारों का अनुसरण करने की आवश्यकता है। योगेश दास ने कहा कि बाबा साहब दलितों के साथ-साथ समाज के उत्थान को लेकर हमेशा प्रयास किये। समाजसेवी अवधेश दास ने कहा कि समाज में एकता, भाईचारा और शांति स्थापित करने को लेकर उनके विचारों पर चलने की आवश्यकता है। इस मौके पर रवि कुमार, अलबेला जी, नवीन ठाकुर, शिव बलम प्रसाद उर्फ बिहारी बाबू, सुनील कुमार, अरुण कुमार, पवन कुमार, सुधीर दास, नवी शेर आलम, शमशाद आलम, वीरेंद्र कुशवाहा समेत दर्जनों की संख्या में लोगों ने बाबा स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.