मुंगेर, जुलाई 29 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। जमालपुर रेल इंजन कारखाना गेट संख्या-6 के समीप स्थापित भारत रत्न एवं संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर अज्ञात असामाजिक तत्वों द्वारा कालिख पोतने की घटना से मंगलवार को पूरे शहर में आक्रोश फैल गया। सुबह ड्यूटी पर पहुंचे रेलकर्मियों और स्थानीय लोगों ने जब प्रतिमा की यह स्थिति देखी तो इसकी सूचना तेजी से पूरे क्षेत्र में फैल गई। देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जुट गए और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही आदर्श थाना के एसएचओ पंकज कुमार पासवान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत कराया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस प्रशासन से मांग की कि घटना में शामिल असामाजिक तत्वों की शीघ्र पहचान कर उनके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की ...