बरेली, सितम्बर 4 -- बहेड़ी। आंबेडकर पार्क में स्थापित भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा के क्षतिग्रस्त किए जाने पर सपा विधायक और प्रदेश महासचिव अताउर्रहमान भिलईया पहुंचे और घटना की निंदा की। उन्होंने लोगों को विश्वास दिलाया कि सामाजिक सौहार्द एवं भाईचारा बनाए रखें तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। उन्होंने दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर सपा के विधानसभा अध्यक्ष नासिर रजा खां, जिला पंचायत सदस्य डॉ. ब्रहम स्वरूप सागर, एससी प्रकोष्ठ के विधानसभा अध्यक्ष डॉ जय सिंह सागर, बाबा साहब आंबेडकर वाहिनी के विधानसभा अध्यक्ष हरीश सागर, जिला सचिव चौ अमित सिंह, जिला सचिव पीर मोहम्मद, युवजन सभा के जिला उपाध्यक्ष राजू मौर्य, प्यारे लाल सागर, प्रेम पाल सागर, तानसेन सागर आदि लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दु...