नवादा, अप्रैल 16 -- हिसुआ प्रखंड स्थित तुंगी के आंबेडकर सेवा समिति द्वारा आगामी 30 अप्रैल को बाबा साहेब की आदमकद प्रतिमा का अनावरण समारोहपूर्वक किया जाएगा। इस मौके पर भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती पर यह घोषणा की गयी। हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में इस आयोजन की शुरुआत आंबेडकर सेवा समिति के अध्यक्ष चंद्रिका राम द्वारा पुष्प अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्तियों और भारी संख्या में ग्रामीणों ने बाबा साहेब के पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया। जयंती समारोह में मुख्य रूप से भाजपा के मंडल अध्यक्ष गोपाल राम, चित्तरघट्टी मुखिया प्रतिनिधि रामबिलास मांझी, वार्ड सदस्य मो.अख्तर आलम, इं.ओम प्रकाश मल्होत्रा बबलू, नेमधारी राम, राजकुमार चौधरी, अखिलेश चौधरी, राजेश राज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.