सहारनपुर, मार्च 25 -- सहारनपुर। मंगलवार को पार्षदों के प्रतिनिधिमंडल ने अपर नगरायुक्त मृत्युंजय से मुलाकात कर भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती की व्यवस्थाओं को लेकर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया कि 14 अप्रैल को जयंती मनाई जाएगी, जबकि 12 अप्रैल को शहर के विभिन्न क्षेत्रों से भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी। सपा पार्षद टिंकू अरोड़ा के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में मांग की गई कि जिन मार्गों से यात्रा गुजरेगी, वहां सड़क मरम्मत, पेयजल, लाइट और सफाई व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए, ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो। इस दौरान पार्षद नितिन जाटव, पार्षद राजीव अनु, पार्षद अहमद मलिक और पार्षद नदीम अंसारी आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.