प्रयागराज, अप्रैल 14 -- शंकरढाल स्थित संगम मॉडर्न स्कूल में डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के मौके पर वार्षिक परीक्षा में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। समारोह की अध्यक्षता सुधीर शर्मा ने की। मुख्य अतिथि संतोष मिश्र ने छात्र-छात्राओं को बाबा साहेब के विचारों से प्रेरित होने का संदेश दिया।  विशिष्ट अतिथि राकेश जायसवाल और रणविजय सिंह रहे। प्रबंधक शशि शर्मा और प्रशासनिक अधिकारी रवीन्द्र शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया। इसी क्रम में सरस्वती विद्या मंदिर माधव ज्ञान केंद्र, खरकौनी, श्री बीपी सिंह बालिका हाईस्कूल, मुखिया नगर अरैल स्थित बीएल पब्लिक बोर्डिंग स्कूल, ज्ञान भारती इंटर कॉलेज में डॉ. आंबेडकर की जयंती मनाई गई। यह भी पढ़ें- जयंती पर संविधान निर्माता को किया याद विभिन्न कार्यक्रम आयोजित क...