रांची, अप्रैल 6 -- तमाड़, प्रतिनिधि। डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती 14 अप्रैल को मनाने को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसको लेकर राधा रानी झूलन मंच, नीचे टोली में बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता कार्यक्रम प्रभारी कैलाश सेठ ने की। बैठक में बताया गया कि इस वर्ष जयंती समारोह की थीम 'बाबा साहेब सबके हैं' रखी गई है। इसका उद्देश्य उनके विचारों को हर समाज तक पहुंचाना और आपसी प्रेम, भाईचारा तथा सामाजिक एकता को मजबूत करना है। इस अवसर पर बाबा साहेब की प्रतिमा के अनावरण का भी सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। इसके लिए एक कार्यकारिणी समिति का गठन किया गया, जिसमें कैलाश सेठ को अध्यक्ष और उमेश नायक को उपाध्यक्ष बनाया गया। वहीं कार्यक्रम के सफल संचालन की जिम्मेदारी विमल पातर को सौंपी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...