देहरादून, अप्रैल 12 -- रुड़की। आगामी बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर कोतवाली पिरान कलियर पुलिस द्वारा आयोजकों, जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। रविवार की सुबह इमलीखेड़ा चौकी में आयोजित बैठक में ग्राम सोहलपुर सिकरौड़ा, इमलीखेड़ा, हकीमपुर तुर्रा, हबीबपुर निवादा, मेहवड़ खुर्द, दरियापुर, दयालपुर, नागल, पलूनी तथा चौकी धनोरी क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम तेल्लीवाला, धनौरी, जस्सावाला आदि गांवों के शोभायात्रा आयोजकों ने भाग लिया। इस दौरान कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी ने शांतिपूर्ण तरीके से शोभायात्रा निकाले जाने की अपील की। उन्होंने कहा कि अगर किसी ने माहौल खराब किया तो कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.