वाराणसी, अप्रैल 13 -- वाराणसी। बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती की पूर्व संध्या पर सोमवार को महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि और राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रवींद्र जायसवाल के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता अभियान चलाया। आंबेडकर प्रतिमा को साफ कर माल्यार्पण किया और दीप प्रज्ज्वलित कर सजाया भी गया। इस दौरान एडवोकेट अशोक जाटव, मधुप सिंह, चंद्रशेखर उपाध्याय, जगदीश त्रिपाठी, रचना अग्रवाल, अभिषेक मिश्रा, मधुकर चित्रांश, जेपी सिंह, अवधेश राय, जितेंद्र लालवानी, रणंजय सिंह, बृजेश चौरसिया, मनोज सोनकर, सोमनाथ मौर्य, अशोक पांडेय, प्रमील पांडेय भी रहे। यह भी पढ़ें- आंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर हुआ श्रमदान यह भी पढ़ें- भाजपा ने आंबेडकर पार्क में जलाए दीप यह भी पढ़ें- भाजपा नेताओं ने बाबा साहेब के प्रतिमा स्थलों की सफाई की

हिंदी ...