बेगुसराय, अप्रैल 14 -- बेगूसराय। हर्रख स्थित पाठशाला माय सेकंड होम में बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती मनाई गई। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के सीनेट सदस्य एवं पाठशाला संरक्षक विजय कुमार ने कहा कि बाबा साहेब का सारा जीवन संघर्ष भरा रहा और उन्होंने ताउम्र राष्ट्र को जोड़ने का ही कार्य किया। बच्चों ने भी बाबा साहब के बारे में अपने विचार रखे। इनमें अभिषेक कुमार, प्रिंस कुमार, शिवम कुमार, मीनाक्षी कुमारी, सोनाक्षी,नैना, अनुराधा, विवेक, आयुष आदि ने हिस्सा लिया। शिक्षक शशिभूषण सिंह ने भी विचार रखे। यह भी पढ़ें- हाईस्कूल चौखाल में बच्चों ने बाबा साहेब को याद किया यह भी पढ़ें- विभिन्न कलाओं के माध्यम से बाबा साहब के जीवन पर प्रकाश डाला यह भी पढ़ें- 2अंबेडकर जयंती पर विद्यालयों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.