शामली, अप्रैल 14 -- शहर के सत्यनारायण इंटर कॉलेज में डा. भीमराव अंबेडकर जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। प्रधानाचार्य अनिल कुमार शर्मा ने भारत रत्न डॉ. अम्बेड़कर के चित्र के समक्ष दीप जलाकर और पुष्प अर्पित करके कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर हम सबके लिए आदर्श और अनुकरणीय है। ऐसे संविधान के बिना भारत की उन्नति और एकता की कल्पना करना भी कठिन है। कार्यक्रम में कु जिया, कु ज्योति, कु नैना और कु नेहा, कु अनोखी आदि छात्राओं ने भी डॉ. अम्बेड़कर के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर डा. घनश्याम सारस्वत, अनिल कश्यप, रामनाथ, शिवकुमार, फूल कुमार, साकेत निर्वाल मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- आनंदी देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में मनाई गई अंबेडकर जयंती यह भी पढ़ें- अंबेडकर जयंती पर विद्यालय में हुआ कार्यक्रम यह भी पढ़ें- संविधान ...