बरेली, जनवरी 30 -- बहेड़ी। मानपुर में पीडीए पंचायत में मुख्य अतिथि प्रदेश महासचिव और विधायक अताउर रहमान ने कहा डॉ. भीमराव आंबेडकर को अपने जीवन में कई तरह की कठिनाइयों और और चुनौतियों का सामना करना पड़ा। वह संघर्ष से समाज में बड़ा बदलाव लाने में सफल रहे। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकारें संविधान को खत्म कर दलित, पिछड़ों और आदिवासियों को पाषाण युग में धकेलना चाहती हैं। समाजवादी बाबा साहब आंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेंद्र सोनकर, दमखोदा ब्लॉक के पूर्व प्रमुख हाजी वफाउर रहमान, जिला पंचायत सदस्य ब्रह्मस्वरुप सागर, चौधरी विजेंद्र सिंह, विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष नासिर रजा खां,युवजनसभा के जिला उपाध्यक्ष राजू मौर्य आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.