संतकबीरनगर, अप्रैल 15 -- संतकबीरनगर। मेंहदावल बाईपास चौराहे पर डा.भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के चीफ अन्जय कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि शिक्षा को हथियार बनाकर डा.अम्बेडकर ने संपूर्ण जीवन समानता के लिए संघर्ष किया। उन्होंने कहा कि हिंदू कोड बिल के माध्यम से महिलाओं को संपत्ति, तलाक और समानता का अधिकार दिलाने का प्रयास किया। आजाद भारत के प्रथम कानून मंत्री बनकर देश व समाज में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। नगर पालिका खलीलाबाद के अधिशाषी अधिकारी अवधेश भारती ने कहा कि संविधान के माध्यम से मौलिक अधिकारों की गारंटी देकर उन्होंने वंचित वर्गों को सामाजिक व आर्थिक न्याय प्रदान करने का कार्य किया। यह भी पढ़ें- डॉ अंबेडकर समानता स्वतंत्रता तथा न्याय पूर्ण व्यवस्था के थे पक्षधर उन्होंने 'शिक्...