एटा, नवम्बर 26 -- नगर पालिका परिषद में 76वां संविधान दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में पालिका अध्यक्ष शशि प्रभा ने डा.भीमराव आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर संविधान दिवस की औपचारिक शुरुआत की। सुबह नगर में प्रभात फेरी निकाली गई। नगर में स्थित अम्बेडकर मूर्तियों पर पुष्प अर्पित किए गए। अंत में पालिका परिसर में विचार गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी में पूर्व पालिका अध्यक्ष परवेज़ ज़ुबैरी ने कहा कि डॉ.भीमराव आंबेडकर ने दुनिया का सबसे बड़ा और समावेशी संविधान बनाया है। उन्होंने कई देशों के संविधानों से महत्वपूर्ण प्रावधानों को अपनाया। चेयरमैन प्रतिनिधि धीरेन्द्र सिंह ने कहा कि 26 नवंबर 1949 को बाबा साहब ने संविधान तैयार कर दिया था। संचालन सचिन बाल्मीकि ने किया। यूनुस सिद्दीकी, अभिषेक यादव, मूनिस कुरैशी, ज्ञान सिंह, गौरव, रामरेशा, शाकिर अल्वी, सोमेंद्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.