अररिया, दिसम्बर 7 -- अररिया, वरीय संवाददाता रविवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई अररिया की ओर से शिवपुरी स्थित परिषद कार्यालय परिसर में भारत रत्न बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि समरसता दिवस के रूप में मनायी गयी। इस मौके पर आयोजित समारोह का उद्घाटन पूर्णिया विश्वविद्यालय के सिंडिकेट सदस्य प्रो. एमपी सिंह तथा नगर अध्यक्ष प्रो. अनिल मिश्रा ने दीप प्रज्वलित कर संयुक्त रूप से किया। मौके पर प्रो सिंह ने कहा कि बाबा साहब विपरीत परिस्थितियों का सामना कर जिस मुकाम पर पहुंचे वह आज की युवाओं के लिए अनुकरणीय है। उन्होंने कहा कि बाबा साहब दलितों के ही नहीं बल्कि संपूर्ण राष्ट्र के सर्वमान्य नेता थे। बाबा साहेब का कहना था कि जब तक सामाजिक असमानता दूर नहीं होगी तथा ऊंच नीच की खाई खत्म नहीं होगी तब तक सच्चे अर्थों में राष्ट्र मजबूत नह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.