गोंडा, अप्रैल 18 -- गोण्डा, संवाददाता। डॉ. भीमराव आंबेडकर द्वारा निर्मित संविधान सामाजिक न्याय, समानता और लोकतंत्र की मजबूत नींव है। आज भाजपा उनके विचारों को आगे बढ़ाते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने का कार्य कर रही है। ये बातें बलरामपुर सदर विधायक पलटू राम ने भाजपा कार्यालय पर शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में कही। बलरामपुर सदर विधायक ने संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार बाबा साहब के सपनों को साकार करने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष अकबाल बहादुर तिवारी ने की। अध्यक्ष ने कहा कि डा अंबेडकर के सपनों को पीएम मोदी व सीएम योगी पूरा कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब के योगदान को किया नमन जिला सह मीडिया प्रभारी अभिषेक दत्त त्रिपाठी ने बताया कि कार्यक्...