सीवान, अप्रैल 16 -- हसनपुरा, एक संवाददाता। विभिन्न इलाकों में मंगलवार की शाम काफी धूमधाम से संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीम राव अम्बेडकर की 135 वीं जयंती काफी धूमधाम के साथ मनाई गई। जहां दर्जनों युवाओं ने डॉ. भीम राव अम्बेडकर के तैल चित्र पर फूल माला पहनाकर श्रद्धा के साथ याद किया। वहीं उनके जीवनी पर चर्चा करते हुए उनके राह पर चलने का संकल्प लिया। वहीं आंबेडकर नगर लालनचक में भी श्रद्धा के साथ युवाओं ने जयंती मनाई। इसके मुख्य अतिथि कमलेश बौद्ध, जगदीश कुमार, स्वामीनाथ राम, ललू जी आदि थे। वहीं दूसरी तरफ उसरी खुर्द के आंबेडकर भवन में भी दर्जनों युवाओं ने डॉ. भीम राव अम्बेडकर की जयंती मनाई, जबकि अरंडा और करामासी में भी उनकी जयंती मनाई गई। यह भी पढ़ें- धूमधाम से मनाई गई डॉ अम्बेडकर जयंती इस मौके पर आशीष कुमार, आदित्य कुमार, भोला कुमार, धनंजय...