सुल्तानपुर, अप्रैल 6 -- लंभुआ, संवाददाता। लंभुआ विधानसभा क्षेत्र में बहुजन समाज पार्टी की विधान सभा स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी 14 अप्रैल को भारतीय संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ.भीमराव अंबेडकर के जन्मोत्सव कार्यक्रम को लखनऊ में भव्य रूप से मनाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई। मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद बसपा कोऑर्डिनेटर सर्वेंद्र अंबेडकर ने सभी मिशनरी कार्यकर्ताओं को लखनऊ पहुंचकर अंबेडकर जयंती समारोह को सफल बनाने हेतु महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी और कहा कि बाबा साहब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और सामाजिक समरसता को मजबूत करने के लिए वर्ष 2027 में बहुजन समाज पार्टी बहन जी की सरकार बनाना है। इसके लिए अभी से कड़ी मेहनत करना शुरू कर दें। बैठक को जिला अध्यक्ष सुरेश गौतम, जिला महासचिव शिव शंकर मेवालाल भास्कर, सूर्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.