गाजीपुर, अप्रैल 14 -- गाजीपुर। बाबा साहब डॉ भीमराव आंबेडकर के 136 वें जयन्ती पर भाजपा ने जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय के नेतृत्व में जिले के सभी बूथों तथा जिलेभर में स्थापित प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि, माल्यार्पण किया। लंका कचहरी रोड स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर पार्क में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर उनके सम्मान में नारे लगाए। जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने कहा कि बाबा साहब भारतीय संविधान के शिल्पकार थे। उन्होंने समाज में समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व की भावना को मजबूत किया। उनका जीवन संघर्ष और प्रेरणा का प्रतीक है, जिससे हमें समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य करने की प्रेरणा मिलती है। यह भी पढ़ें- बाबा साहेब ने समाज को एक समान जोड़ने का किया काम उन्होंने कहा कि बाबा साहब के बताए मार्ग पर चलकर ही एक सशक्त और समरस समाज ...