अयोध्या, अप्रैल 12 -- धर्मनगर, संवाददाता। रूदौली के भाजपा विधायक रामचंद्र यादव ने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने गरीबों के हक के लिए लड़ाई लड़ी। इसलिए उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। यह बातें विधायक ने डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर कुढ़ासादात आयोजित कार्यक्रम की सफलता के लिए डॉ. अम्बेडकर स्मृति स्थल पर बैठक में कही। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, मंच सज्जा एवं अन्य सुविधाओं पर चर्चा की गई। विधायक ने सभी व्यवस्था को समय से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। बैठक में पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष किशोरी लाल भारती, जिपं सदस्य राम नेवल लोधी, सभासद राज किशोर सिंह, लालच...