रांची, अप्रैल 14 -- खूंटी, संवाददाता। भारतीय संविधान के निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर मंगलवार को समाहरणालय परिसर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त आर. रॉनिटा, उप विकास आयुक्त आलोक कुमार, परियोजना निदेशक आईटीडीए आलोक शिकारी कच्छप, अनुमंडल पदाधिकारी दिपेश कुमारी सहित अन्य अधिकारियों ने बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में अधिकारियों ने बाबा साहेब के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे न केवल संविधान के प्रमुख शिल्पी थे, बल्कि एक महान अर्थशास्त्री, विधिवेता और समाज सुधारक भी थे। उन्होंने जीवन भर सामाजिक भेदभाव के खिलाफ संघर्ष किया और समानता, स्वतंत्रता व बंधुत्व पर आधारित समाज के निर्माण के लिए कार्य किया।वंचित यह भी पढ़ें- सामाजिक समरसता व न्याय के लिए ...