भदोही, अप्रैल 14 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। सर्व समाज जनहित पार्टी के कैंप कार्यालय नारायणी कटरा गोपीगंज मे मंगलवार को भारतीय संविधान के शिल्पकार व भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। बाबा साहब के बताए पथ पर चलने का लोगों ने संकल्प लिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष विभूति नारायण सिंह ने बाबा साहब के व्यक्तित्व की चर्चा करते हुए उन्हें भारतीय संविधान का शिल्पकार,आधुनिक भारत का निर्माता, शोषित पीड़ित और नारीमुक्त, मानवता का मसीहा बताया। इस मौके पर सिंटू शुक्ला, धनेश पंडा,योगेश पाठक, आनंद त्रिपाठी, सतीश चंद्र पांडेय, कैशर खान, प्रमोद विश्वकर्मा, रामबाबू, रमेश कुमार आदि मौजूद थे। यह भी पढ़ें- सामाजिक समरसता के रूप में मनाई बाबा साहब की जयंती यह भी पढ़ें- आंबेडकर का जीवन संघर्ष, शिक्षा और समानता का अद्वितीय उदाहरण यह भी पढ़ें- सं...