लखनऊ, अप्रैल 17 -- मोहनलालगंज, संवाददाता मोहनलालगंज के सिसेंडी में बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के पोस्टर का अपमान करने वालों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस की पड़ताल में दोनों आरोपी नाबालिग निकले। पुलिस के डर से आरोपियों ने मोबाइल फोन से वीडियो डिलीट कर दिया। पुलिस ने दोनों का मुचलका भरने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया।राष्ट्रीय कल्याण मंच के अध्यक्ष अनोद कुमार रावत ने गुरुवार को सोशल मीडिया में वायरल वीडियो में बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के पोस्टर का अपमान करने वालों के खिलाफ मोहनलालगंज कोतवाली में तहरीर दी थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। यह भी पढ़ें- बाबा साहब के पोस्टर का किशोर ने किया अपमान, लोगों में आक्रोश पुलिस आरोपियों तक पहुंची तो पता चला दोनों आरोपी नाबालिग हैं। पुलिस ने दोनों का मुचलका भर प...