रांची, अप्रैल 14 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती पर मंगलवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में कार्यक्रम हुआ। प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी आदि नेताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। आदित्य साहू ने कहा कि बाबा साहब ने न सिर्फ भारतीय संविधान के निर्माण में महत्ती योगदान दिया, बल्कि स्वतंत्र भारत को लोकतांत्रिक व न्याय व्यवस्थित बनाया। उनके आदर्श सदैव प्रासंगिक रहेंगे। मोदी सरकार आज उनके ही सिद्धांतों को आत्मसात करते हुए देश के हर वर्ग के विकास को लेकर संकल्पित है। बाबूलाल बोले, भारत के संविधान निर्माता डॉ भीमराव आंबेडकर ने समाज के वंचित और शोषित वर्गों को अधिकार दिलाने के लिए आजीवन संघर्ष किया और एक न्यायपूर्ण व्यवस्था की नींव रखी। यह भी पढ़ें- डॉ. आ...