पलामू, अप्रैल 14 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। जीएलए कॉलेज कॉलेज परिसर में मंगलवार को भारत के संविधान निर्माता एवं महान समाज सुधारक डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती श्रद्धा, सम्मान एवं उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ जसवीर बग्गा ने किया। प्राचार्य ने अपने संबोधन में कहा कि उनका जीवन संघर्ष, शिक्षा एवं सामाजिक न्याय के प्रति अटूट समर्पण का प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि बाबा साहब के आदर्शों को आत्मसात कर ही एक समतामूलक एवं न्यायपूर्ण समाज की स्थापना संभव है। कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मी एवं विद्यार्थियों ने बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। यह भी पढ़ें- बाबा साहब ने समाज में व्याप्त भेदभाव के विरुद्ध उठाई थी सशक्त आवाज उपस्थित सभी लोगों ने उनके विचारों...