मेरठ, अप्रैल 1 -- डॉ. भीमराव अंबेडकर जन्मोत्सव समारोह समिति द्वारा आगामी 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर भव्य शोभायात्रा के आयोजन को लेकर डीएम को ज्ञापन सौंपा गया। साथ ही शोभायात्रा में उनके शामिल होने की अपील की। आयोजन समिति के अनुसार, शोभायात्रा का शुभारंभ भैंसाली ग्राउंड से किया जाएगा, जो विभिन्न प्रमुख मार्गों से होते हुए शाम के समय कचहरी स्थित बाबा साहब की प्रतिमा स्थल पर पहुंचेगी। यात्रा के दौरान श्रद्धालु बाबा साहब के विचारों और सामाजिक समता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाएंगे। समापन अवसर पर मंडलायुक्त, जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहित अन्य गणमान्य अधिकारी उपस्थित रहेंगे। सभी अधिकारी डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ कार्यक्रम का विधिवत समापन करेंगे...