प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 19 -- शहर के एक पैलेस में रविवार को बोधिसत्व बाबा साहब डॉ. भीम राव अम्बेडकर की 135 वीं जयंती के उपलक्ष्य में भव्य एवं दिव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम डॉ अम्बेडकर क्लब प्रतापगढ़ के संयोजन में जनपद के विभिन्न सामाजिक सगठनों के आपसी सामंजस्य एवं सहयोग से सम्पादित किया गया। जिसका संचालन राम सजीवन मौर्य बब्बू ने किया। कार्यक्रम में सदर विधायक राजेन्द्र मौर्य ने बाबा साहब के बचपन के असीम संघर्षों से समाज और युवाओं को सीखने की सलाह दी। पूर्व विधायक सदर मुन्ना सिंह यादव ने कहा कि बाबा साहब सर्वसमाज के हित और अधिकार के लिए जीवन पर्यंत संघर्ष करते रहे। राजकुमार पाल, पूर्व विधायक सदर ने कहा कि डॉ अम्बेडकर का विचार, दर्शन और लेखन हर समय, हर वर्ग के लिए महत्वपूर्ण रहेगा। अटेवा राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु ने कहा कि पुरा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.