संतकबीरनगर, अप्रैल 30 -- लोहरैया, हिन्दुस्तान संवाद। धनघटा थाना क्षेत्र के डिहवा चौराहे पर बने डिवाडर में 14 अप्रैल को बाबा साहब डॉक्टर भीम राव अम्बेडकर की जयंती पर उनका फ़ोटो लगा हुआ झंडा लगाया गया था । जिसे 18 अप्रैल के रात में किसी ने जला दिया। जिससे उनके समर्थकों में आक्रोश व्याप्त था। लेकिन किसने जलाया यह नही पता चल रहा था। तभी से लोग पता लगाने में जुटे थे। बुधवार को इसी आक्रोश में दर्जनों लोग लोहरैया चौकी पर पहुंच गए और कार्रवाई की मांग करने लगे। घोरांग गांव के विनोद कुमार ने बताया कि पता चला है कि 18 अप्रैल को डिहवा चौराहे के कुछ लोगों ने बाबा साहब की फोटो लगे झंडा को फाड़कर जला दिया था। सभी की पहचान हो गई है। विनोद कुमार सिंह अन्य लोगों ने पांच लोगों के विरुद्ध नामजद प्रार्थना पत्र दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...