मेरठ, मार्च 11 -- बुधवार को गांव डूंगर में बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख रेखा रानी और ग्राम प्रधान आशा सांगवान ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पूर्व ब्लाक प्रमुख योगेंद्र सिंह ने कहा कि बाबा साहब ने हमें एक शक्तिशाली मंत्र दिया था। शिक्षित हो, संगठित हो, आंदोलन करो आज के समाज में भी, जहां हम साधन संपन्न हुए हैं, हमें अभी भी भेदभाव से लड़ने और समाज में एकता बनाए रखने की आवश्यकता है।ब्लॉक प्रमुख रेखा रानी ने कहा कि बाबा साहब की प्रतिमा के सामने संकल्प लें कि हम उनके बताए मार्ग पर चलेंगे। ग्राम प्रधान आशा सांगवान ने कहा कि आज हम भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की भव्य प्रतिमा के सामने नमन करने और उनके विचारों को आत्मसात करने के लिए एकत्रित हुए हैं।संचालक कपिल प्रधान मीरपुर, प्रमुख पति प्रवीन द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.