लखनऊ, अप्रैल 23 -- लखनऊ, संवाददाता। शिया पीजी कॉलेज डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की कतार में उनके अकादमिक जीवन व कृतित्व पर व्याख्यान और वस्तुनिष्ठ प्रश्नोत्तरी का आयोजन हुआ। आयोजक डॉ. रॉबिन वर्मा ने बताया कि बाबा साहब सिर्फ एक समाज सुधारक, राजनीतिज्ञ ही नहीं, अधिवक्ता और अर्थशास्त्री भी थे। इस दौरान डॉ. अंबेडकर रचित जीवनी वेटिंग फार वीजा, राज्य और अल्पसंख्यक और रुपये की समस्या आदि पुस्तकों का वितरण किया गया। डॉ. मीसम मुबारक, निदेशक एससीडीआरसी डॉ. प्रदीप शर्मा आदि की उपस्थिति रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...