जहानाबाद, अप्रैल 12 -- कुर्था, एकसंवददाता। डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135 वीं जयंती समारोह की सफलता के लिए कुर्था प्रखंड क्षेत्र में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत विचार संगोष्ठी एवं भव्य शोभा यात्रा जो कुर्था हाई स्कूल खेल मैदान से चलकर शहीद जगदेव प्रसाद समाधि स्थल प्रखंड मुख्यालय कुर्था तक में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु विभिन्न गांवों में प्रचार-प्रसार किया गया। बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती समारोह समिति, कुर्था के अध्यक्ष सह जिला परिषद सदस्य रंजन कुमार यादव के नेतृत्व में समिति के सदस्यों ने सैदपुर, कोदमरई, धमौल, डकरा, इब्राहिमपुर, हेलालपुर एवं खैराडीह सहित दर्जनों गांवों का दौरा कर लोगों को जयंती समारोह में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...