बरेली, अप्रैल 12 -- बरेली। डॉ भीमराव अंबेडकर फाउंडेशन की ओर से ​बाबा साहब डा. भीमराव अंबेडकर जन्मदिवस पर सोमवार को प्रेमनगर स्थित वाल्मीकि साधु आश्रम में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान बाबा साहब अम्बेडकर को समर्पित एक विचार गोष्ठी के साथ कार्यक्रम का प्रारंभ होगा, जिसमें देश के विभिन्न स्थानों से आंबेडकरवादी बुद्धिजीवियों के द्वारा बाबा साहब के जीवन वृत्तान्त के साथ उनके सिद्धांतों और चर्चा होगी, तत्पश्चात अंबेडकर भजन संध्या एवं मेधावी छात्र छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। ये जानकारी फाउंडेशन के अध्यक्ष ​अरविंद वाल्मीकि ने दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...