संभल, अप्रैल 3 -- बहुजन समाज पार्टी के पदाधिकारियों की बैठक शुक्रवार को मुरादाबाद रोड स्थित रंगोली मंडप में आयोजित की गई। जिसमें मुख्यअतिथि के रूप में मंडल प्रभारी मुरादाबाद ओमप्रकाश राव व संसार सिंह रहे। बैठक में कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। साथ ही वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए। मुख्य अतिथि ने कहा कि संविधान निर्माता बाबा साहब भीमरांव आंबेडकर की जयंती बहुजन समाज पार्टी के द्वारा लखनऊ में मनाई जाएगी। जिसमें अधिक से अधिक संख्या में पार्टी कार्यकर्ता पहुंचे। उन्होंने कहा कि 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी अभी से सभी लोगों को मिलकर करनी होगी। क्योकि 27 में मायावती को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना है। इसके अलावा उन्होंने चारों विधानसभाओं के बूथों की समीक्षा की। इस दौरान नरेन्द्र सिंह, रामबहादुर सिंह, जय ग...