बोकारो, दिसम्बर 5 -- बेरमो। फुसरो के पुराना बीडीओ ऑफिस स्थित बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर प्रतिमा प्रस्तावित स्थल पर शनिवार को पुण्यतिथि के अवसर पर भारत रत्न बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर का 70वां महापरिनिर्वाण दिवस मनाया जाएगा। दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक आयोजन चलेगा। भीम आर्मी फुसरो नगर कमेटी ने अधिकाधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है। बेरमो में जगह-जगह बाबा साहब को याद किया जायेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...