सहारनपुर, अप्रैल 15 -- देहरादून रोड स्थित संत गुरु रविदास छात्रावास में डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। वक्ताओं ने बाबा साहब के जीवन, विचारों और संविधान निर्माण में उनके योगदान को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। नगर विधायक राजीव गुंबर ने भारत रत्न बाबा साहब को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनका जीवन भारतीय समाज के लिए प्रेरणा का अमूल्य स्रोत है। उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने अपने विचारों और कार्यों से सामाजिक न्याय, समानता और मानवाधिकारों की मजबूत नींव रखी। महानगर अध्यक्ष शीतल विश्नोई ने कहा कि आज का भारत, नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में, बाबा साहब के आदर्शों समावेशी विकास और समान अवसर को साकार करने की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है। यह भी पढ़ें- मरीजों को योग सिखा रहा एम्स का आयुष विभाग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.