बिहारशरीफ, जून 20 -- फोटो : पालकी-देकपुरा गांव में शनिवार को बाबा साईं नाथ की पालकी यात्रा में शामिल श्रद्धालु। रहुई, निज संवाददाता। प्रखंड के देकपुरा गांव में बाबा साईं नाथ की पालकी यात्रा में आस्था का सैलाब उमड़ा। यात्रा में श्रद्धालु श्रद्धा और उल्लास के साथ शामिल हुए। पूरा गांव 'जय श्री साईं नाथ' के जयकारों से गूंज उठा। ग्रामीणो ने बताया कि पिछले छह वर्षों से गांव में श्रद्धा और आस्था के साथ बाबा साईं नाथ की पालकी यात्रा निकाली जा रही है। यात्रा में संतोष राजेश्वर सिंह, पूनम सिंह, जीवेश कुमार, निशा कुमारी, मनीषा कुमारी, सोनल सिंह, सुनील सिंह, विकाश सिंह, प्रिंस सिंह, नरेंद्र सिंह, राहुल सिंह, ओम सिंह आदि शामिल हुए। यह भी पढ़ें- बाबा साईं नाथ की पालकी यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब (रहुई से रंजीत कुमार)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...