अररिया, जून 26 -- पटेगना। एक संवाददाता सदर प्रखंड के किस्मत खवासपुर पंचायत के वार्ड संख्या 15 अंतर्गत मोमिन टोला पलासी में बुधवार रात बाबा सलीम के मजार शरीफ पर उर्स का आयोजन किया गया। 32वां उर्स के मौके पर सबसे पहले जलसा का आयोजन किया गया। बच्चों के द्वारा कुरआन शरीफ की तिलावत से जलसे की शुरुआत की गई। जलसा समाप्त होने के बाद रात के 11बजे बाबा सलीम के मजार शरीफ पर चादरपोशी की गई। मजार शरीफ के खादिम मो. निजामुद्दीन अंसारी ने बताया कि बाबा सलीम के मजार शरीफ पर जो भी लोग आते हैं उनकी मन्नतें पूरी हो जाती है। उर्स में दूरदराज से आए वक्ताओं ने बाबा सलीम के जीवनी पर आधारित तकरीर व नात शरीफ पढ़े। उर्स में सिकटी, खोरागाछ, मुरारीपुर, बारूदह, बरदाहा बाजार, अररिया, बैरगाछी, रजोखर, बसैटी के आदि के हजारों अकीदतमंदों ने चादरपोशी की और मन्नतें मांगी एवं म...