अलीगढ़, मई 7 -- अलीगढ़। प्राचीन सिद्धपीठ श्री गिलहराज जी महाराज मंदिर में पंचम श्याम महोत्सव के तहत गुरुवार को बाबा श्याम का भव्य दरबार सजाया गया। भजन सुन भक्तों पर बाबा श्याम की भक्ति का रंग चढ़ा रहा। बाबा श्याम का रंग बिरंगे मोतियों से श्रृंगार किया गया।बाबा श्याम की ज्योत का पूजन पं. कृष्णा बृजवासी ने किया। गणेश वंदना सोमेश पं. ने की। हनुमान चालीसा महंत योगी कौशल नाथ ने की। दिल्ली से आई भजन गायिका सोनम समता ने बाबा श्याम के प्यारे प्यारे भजन गा कर बाबा श्याम को मनाया। कभी रूठना न मुझसे श्याम सांवरे, सत्यम शिवम् सुंदरम जैसे भजनों पर भक्त झूम उठे। कार्यक्रम के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मोहित वार्ष्णेय, पराग वार्ष्णेय, सचिन तायल, लोकेश गोयल उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...