कानपुर, मार्च 22 -- कानपुर। श्री लखदातार परिवार द्वारा छठवां वार्षिकोत्सव दि होटल ब्रिज में मनाया। इस अवसर पर श्री श्याम प्रभु की पावन ज्योति प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरुआत हुई। बंगाली कारीगरों द्वारा प्रभु का अद्भुत शृंगार किया। भक्तों ने प्रभु के दर्शन कर मनोकमानाएं मांगी। महोत्सव का शुभारंभ गायक राम पांडेय, श्याम गोयनका व गोपाल अग्रवाल ने किया। कोलकाता के विख्यात गायक संजय मित्तल ने बाबा के भजनों से अरदास लगाई। नीमच से पहुंची कणिका ग्रोवर ने भजनों से भक्तों को भक्तिभाव में सराबोर कर दिया। मेट्रो में कीर्तन करेंगे बाबा श्याम का.., वह शाम तेरे द्वारा आया.., आदि भजनों को सुन भक्त भक्तिभाव में डूब गए। बाबा को छप्पन भोग अर्पित किया। महोत्सव में गजरा उत्सव व इत्रवर्षा कर श्याम प्रभु को रिझाया गया। महाआरती के बाद महोत्सव का समापन हुआ। इस अ...