जमशेदपुर, फरवरी 23 -- एनडीए समर्थित मानगो नगर निगम मेयर प्रत्याशी संध्या सिंह ने सोमवार सुबह बिष्टूपुर स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर में पूजा-अर्चना कर बाबा श्याम के दरबार में शीश नवाया। पूजा के बाद संध्या सिंह ने कहा कि बाबा श्याम की कृपा से मानगो में विकास की नई धारा बहेगी और नगर निगम क्षेत्र को स्वच्छ, सुव्यवस्थित एवं विकासोन्मुख पहचान दिलाने का उनका संकल्प और मजबूत होगा। इस अवसर पर सुबोध श्रीवास्तव (जदयू जिलाध्यक्ष), अजय कुमार (महानगर अध्यक्ष), आकाश साह (प्रवक्ता) तथा भाजपा नेता चिंटू सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे। इससे पूर्व संध्या सिंह भाजपा युवा मोर्चा उलीडीह मंडल के महामंत्री एवं वार्ड 33 के पूर्व प्रत्याशी दिवंगत शीतल रजक के आवास पहुंचीं और शोकाकुल परिजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त की। उन्होंने परिवार को...