शामली, फरवरी 26 -- शामली। गुरूवार को ओम श्री बाबा श्याम परिवार सेवा समिति द्वारा प्रथम श्री बाबा श्याम भव्य निशान यात्रा निकाली गई। जिसमें ढोल नगाडे व झांकियां शामिल रही। गुरूवार को शहर के श्री मंदिर हनुमान धाम से श्री बाबा श्याम परिवार सेवा समिति द्वारा प्रथम श्री बाबा श्याम भव्य निशान यात्रा निकाली गई। शोभायात्रा शहर के विभिन्न स्थानों वीवी इंटर कालेज रोड, कबाडी बाजार, बडा बाजार, गांधी चौक, शिव चौक, रेलवे रोड, धीमानपुरा, माजरा रोड से होते हुए श्री मुक्तेश्वर महादेव शिव मंदिर में जाकर संपन्न हुई। शोभायात्रा में ढोल नगाडे व झांकियां शामिल रही। जिसका अनेकों स्थानों पर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान सडकों पर जमकर गुलाल उडाया गया। मौके पर अंकुर, मुकेश, अखिल तायल आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...