बागपत, फरवरी 8 -- बड़ौत। बिजरौल के शाहमल स्मारक इंटर कॉलेज में रविवार को क्रांतिकारी बाबा शाहमल की जयंती मनाई गई। जहां यज्ञ किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। वहीं कार्यक्रम के दौरान लोगों ने बाबा शाहमल की वीरता की कहानी को विद्यार्थियों के पाठ्यक्रम में शामिल करने की सरकार से मांग की। कॉलेज परिसर में आयोजित यज्ञ में बिजरौल समेत आसपास के गांव के लोगों ने काफी संख्या में भाग लिया। इसके बाद सभा का आयोजन किया गया, जिसमें कर्नल ब्रह्मपाल सिंह, नरेश, सोरणवीर सिंह, थांबा चौधरी रामकुमार आदि ने अंग्रेजों के खिलाफ बाबा शाहमल की वीरता के किस्से सुनाए, जिन्हें सुनकर लोगों ने स्वयं को गौरावंवित महसूस किया। वहीं, बाबा शाहमल की वीरता की कहानी को विद्यार्थियों के पाठ्यक्रम में शामिल करने की सरकार से मांग की, जिससे आने वाली पीढ़ी भी बाबा की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.