भागलपुर, अगस्त 6 -- सुल्तानगंज, निज संवाददाता। श्रावणी मेले में आकर्षक और भारी-भरकम कांवर लेकर जाने वाले कांवरियों की संख्या में वृद्धि हो रही है। अब बंगाल के कांवरियों के साथ-साथ यूपी एवं बिहार के कांवरिये भी बाबाधाम जाने लगे हैं। बुधवार को 'जय माता कांवरिया संघ रामघाट सुभाष नगर, पश्चिम बाजार, सैदपुर वार्ड संख्या 15, गाजीपुर, उत्तर प्रदेश' के 15 कांवरियों के जत्थे में चल रहे कांवरिये अपने साथ विघ्नहर्ता गणेश की प्रतिमा पालकी पर बिठाकर सुल्तानगंज से बाबाधाम जा रहे हैं। आकर्षक गणेश की प्रतिमा लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। कांवरियों ने बताया कि घर से गाड़ी पर इसे लेकर सुल्तानगंज पहुंचे हैं। यह भी पढ़ें- 54 फीट का विशाल कांवर लेकर जा रहे पटना के कांवरिया हमलोग 16 वर्षों से हर साल कांवर यात्रा में जाते रहे हैं। इस वर्ष भगवान गणेश ...