देवघर, मार्च 27 -- बाबा वैद्यनाथ मंदिर प्रांगण स्थित 18 दानपात्रों से पहली बार पाकिस्तानी करेंसी मिली है। दानपात्रों से मिली पाकिस्तानी करेंसी की संख्या 100 है। 25 मार्च (बुधवार) को मंदिर प्रांगण के सभी 18 दानपात्रों में जमा दान राशि की गिनती के क्रम में 100 पाकिस्तानी करेंसी भी मिली है। वहीं दानपात्रों से दान दिए गए 20 यूरो, 11 डॉलर और नेपाली नकद 9280 प्राप्त हुए हैं। बाबा मंदिर प्रशासन की देखरेख में खोले गए दानपात्रों में कुल 32 लाख 14 हजार 245 रुपए दान स्वरूप प्राप्त हुए हैं। दानपात्रों की गिनती के बाद सबसे अधिक चर्चा पहली बार पाकिस्तनी करेंसी मिलने को लेकर हो रही है। डॉलर, यूरो, नेपाली नकद पहले भी दान के रूप में बाबा मंदिर को प्राप्त होते रहे हैं। बाबा मंदिर को दान में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद हिन्दुस्तान की उस खबर की भी चर्चा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.