देवघर, अगस्त 14 -- देवघर, प्रतिनिधि। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सौरभ कुमार भुवानिया द्वारा जानकारी दी गई कि 13 अगस्त 2026 गुरुवार को बाबा वैद्यनाथ मंदिर प्रांगण स्थित 18 दानपात्रों को मंदिर प्रशासन की देखरेख में खोला गया। इसके साथ ही गिनती के बाद भारतीय नोट 23,74,434, नेपाली 8,955, भूटानी-31, गुयाना डॉलर 1500, यूएई दिरहम 50, थाईलैंड-100 दान स्वरूप प्राप्त हुआ। इस दौरान मंदिर के दान पात्रों को कड़ी सुरक्षा के बीच खोला गया। साथ ही दान पात्र से निकले पैसे को गिनती के लिए मंदिर प्रशासनिक भवन में रखा गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...