देवघर, मई 4 -- पंडा समाज जन कल्याण मंच की ओर से वर्ष 2026-27 के लिए प्रकाशित हृदयपीठ पंचांग का दिव्य लोकार्पण बाबा वैद्यनाथ मंदिर के गर्भगृह में सोमवार को विधिवत रूप से किया गया। मौके पर महंत सरदार पंडा गुलाबानंद झा द्वारा हृदयपीठ पंचांग को बाबा वैद्यनाथ को समर्पित कर लोकार्पित किया गया। इस दौरान पंडा सामाज जन कल्याण मंच के अध्यक्ष आशीष झा, महासचिव जय नारायण मिश्र, उपाध्यक्ष गिरधारी बल्लभ झा, श्रीनाथ खावाड़े, उपसचिव नारायण मिश्र, शिव शंकर खवाड़े, कोषाध्यक्ष मोतीलाल झा एवं कार्यकारणी के कई गणमान्य पुरोहित उपस्थित थे। प्राचीन खगोलीय ज्ञान और आधुनिक खगोल विज्ञान का एक अनूठा मिश्रण है हृदयपीठ पंचांग : वर्ष 2026-27 के लिए प्रकाशित हृदयपीठ पंचांग प्राचीन खगोलीय गणनाओं पर आधारित है। जो सटीक समय, शुभ मुहूर्त और ग्रहों की स्थिति दर्शाता है। हृदयपीठ ...