मिर्जापुर, अगस्त 2 -- चुनार, हिन्दुस्तान संवाद। सावन माह के पहले रविवार को नगर के मोहल्ला लाल दरवाजा से डाक बम का जत्था काशी में बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक करने के लिए रवाना हुआ। श्रद्धालुओं ने चुनार के बालू घाट स्थित गंगा तट से विधि-विधान के साथ घड़े में गंगा जल भरकर हर-हर महादेव व बोल बम का जयघोष करते हुए यात्रा का शुभारंभ किया।यात्रा से पहले शिवभक्तों ने गंगा तट पर पूजन-अर्चन कर भगवान शिव से सुख, समृद्धि और लोक कल्याण की कामना की। डाक बम में शामिल श्रद्धालुओं ने बताया कि पूरी रात पदयात्रा करते हुए सोमवार सुबह काशी पहुंचकर बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक करेंगे। यह भी पढ़ें- सहरसा: पहली सोमवारी पर बाबा मटेश्वर धाम में उमड़ेगी आस्था की बयार पूरे मार्ग में बोल बम, हर हर महादेव के जयघोष से शिवभक्ति का उत्साह बना रहा। डाकबम जत्थे में सौरभ गुप्ता, ...