बाबा विश्वनाथ और अन्नपूर्णा मंदिर पहुंचे अनंत अंबानी
वाराणसी, जून 17 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। देश के शीर्ष उद्योगपति मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी ने मंगलवार को काशी के प्रमुख मंदिरों में शीश नवाया। मंगलवार की शाम अनंत अंबानी ने बाबा विश्वनाथ और मां अन्नपूर्णा के दरबार में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उनके आगमन को लेकर मंदिर परिसर में विशेष व्यवस्थाएं की गई थीं। अनंत अंबानी ने सबसे पहले विश्वनाथ धाम में दर्शन-पूजन किया। अर्चकों ने मंत्रोच्चार के बीच सविधि पूजन कराया। दर्शन के बाद वह अन्नपूर्णा मंदिर पहुंचे, जहां मां भगवती की विशेष आराधना की गई। मंदिर गर्भगृह में 21 अर्चकों ने विशेष कुमकुम पूजन कराया। पूजन के दौरान अनंत अंबानी ने मां अन्नपूर्णा को पुष्पमाला अर्पित कर परिवार एवं देश की सुख-समृद्धि की कामना की। अनुष्ठान के पश्चात उन्होंने मंदिर के महंत शंकरपुरी से भेंटकर मंदिर द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.