नई दिल्ली, दिसम्बर 12 -- नई दिल्ली, प्रसं। दिल्ली सरकार के समाज कल्याण एवं एससी/एसटी/ओबीसी कल्याण मंत्री रविंद्र इन्द्राज सिंह ने शुक्रवार को सचिवालय में विमुक्त (डीएनटी), घुमंतू (एनटी) और अर्ध-घुमंतू (एसएनटी) समुदायों के प्रतिनिधियों से मुलाकात की। प्रतिनिधियों ने मंत्री से इन समुदायों के अधिकारों और कल्याण के कई मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की। इनमें समयबद्ध तरीके से प्रमाणपत्र जारी करने, विकास बोर्ड का गठन करने, आवास एवं अस्थायी आश्रय की सुरक्षा देने, पारंपरिक व्यवसायों को बढ़ावा देने के लिए हाट बाजार, छात्रवृत्ति, छात्रावास और कोचिंग सुविधाओं के विस्तार की मांग की। मंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार वीरांगना झलकारी बाई की जयंती पर हुए राज्य स्तरीय आयोजन की तरह बाबा लखी शाह बंजारा की जयंती पर भव्य आयोजन करने पर विचार कर रही है। बाबा लखी शाह व्य...